फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल होगी 340 केंद्रों पर साक्षरता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
340 केंद्रों पर कल होगी साक्षरता परीक्षा
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद के 340 साक्षरता केंद्रों पर 17 दिसंबर को साक्षरता परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 15 साल से अधिक उम्र के निरक्षर लोग भाग लेंगे।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा साक्षर भारत मिशन योजना के अंतर्गत 15 साल से अधिक अशिक्षित लोगों को शिक्षित करने के लिए योजना का संचालन किया जाना है। इस योजना के तहत वर्ष 2017 के दूसरे चरण में होने वाली परीक्षा 17 दिसंबर को आयोजित की जा रही है। पहले यह परीक्षा अगस्त में आयोजित की जानी थी, लेकिन अन्य कारणों के चलते ऐसा नहीं हो सका। इस परीक्षा के लिए शासन से जनपद को 20 हजार परीक्षार्थियों का लक्ष्य सौंपा गया था। वर्तमान में 09 हजार 465 परीक्षार्थियों के ही पंजीयन हो सके हैं, जो निर्धारित लक्ष्य का 50 फीसदी भी नहीं है। पंजीयन की प्रक्रिया परीक्षा के दिन तक चलती रहेगी। विभागीय जानकारी के अनुसार परीक्षा आयोजन समस्त साक्षरता केंद्रों पर सुबह 10 बजे से 05 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी को तीन घंटे का समय मिलेगा।

तैयारियों को लेकर ब्लाक संसाधन केंद्र पर बैठक
जखौरा ब्लॉक संसाधन केंद्र पर ब्लॉक समन्वयक सौरभ खरे द्वारा क्षेत्र के समस्त 68 साक्षरता केंद्रों पर तैनात महिला व पुरुष प्रेरकों के साथ बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा को शांतिपूर्ण आयोजित कराने पर चर्चा की गई। समस्त प्रेरकों केे निर्देश दिए गए कि परीक्षा में अधिक से अधिक नवसाक्षरों का पंजीयन कराकर परीक्षा दिलाएं। इसके साथ ही मड़ावरा, महरौनी और बिरधा ब्लॉक क्षेत्र के प्रेरकों व ब्लॉक समन्वयकों की बैठक भी अपने-अपने क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र में आयोजित की गई। इस दौरान प्रेरकों को परीक्षा कापियां व पंजीयन फार्म वितरित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें