फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशबू को मिली सागर डिवीजन की कप्तानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर की खुशबू सागर डिवीजन की कप्तान
विज्ञापन

ललितपुर।
मध्य प्रदेश के सागर में यूनीवर्सिटी ग्राउंड पर मध्य प्रदेश क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित अंडर 16 बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच में टीकमगढ़ ने छतरपुर को 101 रनों से करारी शिकस्त देकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया। टीकमगढ़ टीम की ओर से ललितपुर जिले की चार बालिका खिलाड़ियों का चयन सागर डिवीजन की टीम में कर लिया गया है। कप्तानी की जिम्मेवारी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली ललितपुर की खुशबू वर्मा को सौंपी है।
टीकमगढ़ की टीम कप्तानी कर रहीं जिले की कीर्ति रैकवार ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 25 ओवर में से 18.2 गेंद में 118 रन बनाकर टीम ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए छतरपुर की टीम मात्र 17 रन पर ढेर हो गई। टीकमगढ़ की ओर से खेलते हुए जिले की खुशबू वर्मा ने मात्र 20 गेंदों में 42 रन ठोके। इसी क्रम में खिलाड़ी शिवानी ठाकुर, महिमा मिश्रा, कीर्ति रैकवार, मीनू यादव व मुस्कान योगी ने कुल 118 रन का भारी स्कोर खड़ा किया। टीकमगढ़ की ओर से गेंदबाजी करते हुए ललितपुर की शिवानी ठाकुर ने सात विकेट लिए। ललितपुर की ही खुशबू वर्मा व कीर्ति रैकवार ने एक-एक विकेट लिया। जबकि एक बल्लेबाज को रनआउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए छतरपुर की टीम मात्र 17 रन ही जुटा सकी और ढेर हो गई। छतरपुर की भूमिका ने 2 रन, दीपिका और दामिनी एक-एक रन बना सकीं। इस तरह टीकमगढ़ की टीम ने 101 रनों से फाइनल मैच पर अपना कब्जा जमा लिया। टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब खुशबू वर्मा को मिला। वहीं सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार शिवानी ठाकुर को दिया गया। प्लेयर ऑफ द मैच भी शिवानी ठाकुर रहीं। पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि के रूप में सागर यूनीवर्सिटी की असिस्टैंड डायरेक्टर सुमन पटेल के अलावा सागर डिवीजन के सचिव फारूख खान, जिला खेलकूद एसोसिएशन ललितपुर अध्यक्ष मो. नसीम, सचिव पवन परमार, छतरपुर के सचिव राजीव बिरथरे के अलावा लोग मौजूद रहे। मैच की स्कोरिंग का भार सचिन तिवारी ने संभाला। एंपायर सद्दाम खान व हमजा खान ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिला खेलकूद एसोसिएशन ललितपुर के अध्यक्ष मो. नसीम ने बताया कि प्रशिक्षित सागर डिवीजन की टीम में कप्तानी की जिम्मेवारी जिले की खुशबू वर्मा को सौंपी गई है। इसके अलावा जिले की कीर्ति रैकवार, शिवानी ठाकुर व महिमा मिश्रा का भी सागर डिवीजन की टीम में चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें