ललितपुर। सिविल लाइन क्षेत्र में संचालित सरस्वती विद्या मंदिर में पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इस पांच दिवसीय योग शिविर में योगाचार्य जितेंद्र सिंह राजपूत के तत्वाधान में बच्चों व शिक्षकों को योगा एवं प्राणायाम अभ्यास कराया गया। इसमें गौमुख आसन, सूर्य नमस्कार, कपाल भारती, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी आदि योगाशन कराए गए। इसके अलावा बच्चों से योगा से होने वाले शारीरिक व मानसिक फायदों के बारे में बताया गया। इस योग शिविर को सफल बनाने में मुख्य रुप से विद्यालय व्यवस्थापक संतोष तिवारी, प्रधानाचार्य देवेंद्र तिवारी, प्रशांत रावत, रामभरत सिरौठिया, राजकुमार शर्मा, अनुज्ञा तिवारी, आकांक्षा शर्मा, अनिल आदि उपस्थित रहे।