फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभा व विनोद को जनपद से करना पड़ेगा अलबिदा

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से जमे शिक्षाधिकारियों के तबादले
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शासन ने लंबे समय से एक ही जगह जमे बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए हैं। स्थानांतरण की इस सूची में नगर की खंड शिक्षाधिकारी और तालबेहट के बीईओ शामिल हैं। इन्हें महोबा और हमीरपुर स्थानांतरित किया गया है। जबकि, अभी कई और के तबादले होने की संभावना है।
विज्ञापन

बीते माह शासन ने समस्त जनपद के बेसिक शिक्षा अधिकारियों से खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती का ब्यौरा मांगा था। इसके बाद कई सालों से एक ही जगह जमे खंड शिक्षा अधिकारियों के प्रदेश स्तर पर स्थानांतरण किए गए हैं। बीते 21 जून को बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षा निर्देशक राज शेखर सिंह द्वारा जारी की स्थानांतरण के अनुसार नगर क्षेत्र में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी आभा अग्रवाल का स्थानांतरण महोबा जनपद में और तालबेहट क्षेत्र में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी विनोद पटैरिया का स्थानांतरण हमीरपुर कर दिया गया है। जनपद से स्थानांतरित की गई आभा अग्रवाल बीते एक दशक से जनपद में जमीं हुई है। वहीं तालबेहट खंड शिक्षा अधिकारी विनोद पटैरिया की जनपद में तैनाती छह माह पूर्व दिसंबर 2016 में हुई थी। उक्त दोनों खंड शिक्षा अधिकारियों के स्थान पर जनपद में किन खंड शिक्षा अधिकारियों को स्थानांतरित करके भेजा जा रहा है, अभी यह तय नहीं हुआ है। शासन द्वारा किए गए बीईओ के स्थानांतरण की यह प्रथम सूची है, इसके बाद भी अभी अन्य बीईओ के स्थानांतरण होने की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो जनपद में पांच वर्ष से अधिक समय बिता चुके जखौरा खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह पर भी स्थानांतरण की गाज गिर सकती है।
विज्ञापन



- नगर बीईओ आभा महोबा और तालबेहट के विनोद हमीरपुर स्थानांतरित
- प्रदेश स्तर से हुई कार्रवाई में कई और के हटने की संभावना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें