फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महरौनी-टीकमगढ सड़क पर निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी-टीकमगढ सड़क पर निर्माण शुरू
विज्ञापन

महरौनी (ललितपुर)।
महरौनी-टीकमगढ़ अंतर्राज्यीय मार्ग पर कस्बा महरौनी से ग्राम निवारी तक लगभग एक साल से अधूरा डला सड़क निर्माण कार्य मंगलवार से पुन: शुरू हो गया है, जिससे जनता ने अब राहत की सांस ली है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द बरसात के पहले ही सड़क का डामरीकरण हो जाएगा और सड़क पर सरपट वाहन दौड़ने लगेंगे। गत लगभग एक साल से यह निर्माणाधीन सड़क जनसमस्या का सबब बन रही थी और समस्या का समाधान न होने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश था। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

बताते चलें कि महरौनी-टीकमगढ़ राजमार्ग पर ग्राम निवारी तक की लगभग पांच किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा गत वर्ष शुरू कराया था। शुरुआत में कार्य तेज गति से चला और निवारी से महरौनी की ओर लगभग आधी सड़क पर डामरीकरण कार्य हो चुका था, लेकिन बाद में संबंधित ठेकेदार की लेटलतीफी और लापरवाही के चलते लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क पर गिट्टी और रेत बिछाकर निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया था। इसके साथ ही ठेकेदार मौके से मशीनरी व निर्माण सामग्री उठाकर चला गया था। कई महीनों से अधूरी पड़ी सड़क पर यातायात बुरी तरह बाधित हो रहा था और वाहन चालक आयेदिन गिट्टी पर फिसलकर चुटहिल हो रहे थे। वहीं, टीकमगढ़ रोड मुहल्ले में सड़क किनारे रहने वाले लोग धूल के गुबारों से परेशान थे और बीमारियों की चपेट में आ रहे थे। बरसात के दिनों में यह समस्या विकराल रूप लेने की संभावना जताई जा रही थी। अमर उजाला ने नियमित अंतराल पर इस जनसमस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया और शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया। आखिरकार देर आए दुरुस्त आये की तर्ज पर संबंधित ठेकेदार द्वारा मंगलवार से सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो लगभग 15 दिन में सड़क बन कर तैयार हो जाएगी। बताया जा रहा है कि अभी शुरुआत में टीकमगढ़ रोड पर परमानंद साहू के मकान से लेकर दालमील तक लगभग 700 मीटर लंबी सड़क का निर्माण होना है। इससे टीकमगढ़ रोड मुहल्लेवासियों को धूल व कीचड़ से होने वाली समस्या से राहत मिले। इसके बाद आगे की ओर शेष सड़क पर निर्माण कराया जाएगा। मंगलवार से उक्त सड़क पर तेजी से कार्य शुरू हुआ। गिट्टी बिछाई गई है और अगले कुछ दिन में डामरीकरण कार्य होगा। वहीं, आनंदपुर आश्रम के पास बडे़ पुलन नाला के निर्माणाधीन पुल का निर्माण भी शुरू कराने की जानकारी दी गई है। मौके पर लोहे का सरिया और अन्य सामग्री आ चुकी है। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशाषी अभियंता रामसूरत का कहना है कि बरसात के पहले सड़क और पुल का निर्माण कार्य पूरा कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें