फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बीए में 100 और बीएससी में 60 छात्रों ने लिया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जखौरा (ललितपुर)। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध राजकीय महाविद्यालय जखौरा में मेरिट सूची के अनुसार स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीए में 100 और बीएससी में 60 सीटों पर प्रवेश हो गया है। लेकिन बीकॉम में अभी तक एक भी प्रवेश नहीं हुआ है। कॉलेज प्रशासन को विश्वविद्यालय से दूसरी मेरिट सूची जारी होने का इंतजार है।
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े ब्लॉक जखौरा से उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को तालबेहट अथवा जिला मुख्यालय आना होता था। स्थानीय लोगों की मांग पर सरकार ने ब्लॉक मुख्यालय पर राजकीय महाविद्यालय बनाकर वर्ष 2021-22 में पहला शिक्षा सत्र शुरू किया था। इसका लाभ क्षेत्र की बेटियों को मिला और उन्होंने महाविद्यालय में प्रवेश लेकर अपनी आगे की पढ़ाई शुरू की। कॉलेज में बीए के सात विषयों में हिंदी, भूगोल, इतिहास, शिक्षाशास्त्र, अंग्रेजी, गृहविज्ञान और समाजशास्त्र, बीएससी जंतु विज्ञान और गणित के अलावा बीकॉम की 60-60 सीटें निर्धारित हैं। 600 सीटों पर यहां प्रवेश होना है। इसमें विवि से जारी मेरिट सूची में बीए में 100 और बीएससी में 60 सीटें भर गई हैं। जबकि, बीकॉम में अभी तक कोई प्रवेश नहीं हुआ है।

प्रवेश के लिए ये पेपर जरूरी
इंटरमीडिएट की अंकतालिका, टीसी, आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र और दो लाख से कम आय होने पर आय प्रमाणपत्र की मूल और फोटो कॉपी लानी होगी। वहीं, बीए और बीकॉम में 3000 और बीएससी में 6000 फीस जमा होगी।
विज्ञापन


अधिकांश विषयों में प्रवक्ता के पद रिक्त
महाविद्यालय में दो प्रवक्ताओं में इतिहास और अंग्रेजी के अलावा अन्य पद खाली पड़े हैं। प्राचार्य ने बताया कि 15 अगस्त तक रिक्त पदों पर प्रवक्ताओं को रखने के लिए विज्ञप्ति जारी की जा रही है। इसमें प्रवक्ता पद के लिए अभ्यर्थी नेट या पीएचडी होना जरूरी है।

कॉलेज में प्रवक्ताओं के कुछ पद रिक्त हैं। उन्हें जल्द भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज में जल्द ही ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए स्क्रीन आदि लगवा दी गई है। बीयू के प्रोफेसर विद्यार्थियों को ऑनलाइन भी पढ़ाएंगे। - डॉ. ऋषी सक्सेना, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय जखौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें