फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: प्रवक्ता के पद 10, तैनाती एक भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। प्राथमिक स्तर पर आठ के मुकाबले एक शिक्षक की तैनाती है तो प्रवक्ता के 10 पद के मुकाबले एक भी नहीं है। एलटी में 17 के सापेक्ष छह शिक्षिकाएं हैं तो विज्ञान वर्ग की छात्राओं को पढ़ाने के लिए कोई शिक्षक नहीं है।
यहां कक्षा एक से इंटर तक की करीब तीन हजार छात्राएं हैं, लेकिन उन्हें पढ़ाने के लिए पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं। प्राइमरी में आठ के सापेक्ष मात्र एक अध्यापिका तो प्रवक्ता के 10 पद पर कोई स्टाफ नहीं है। एलटी ग्रेड में 17 के सापेक्ष छह और बीटीसी में आठ के सापेक्ष मात्र एक शिक्षिका है। अभिभावकों ने इस ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए विद्यालय में पर्याप्त स्टॉफ की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन

00
पीटीए से ली जा रही सेवाएं : कॉलेज में शिक्षण कार्य सुचारु बना रहे, इसके लिए पीटीए से लगभग 26 शिक्षिकाओं की सेवाएं ली जा रही हैं। अल्प मानदेय पर काम करने वाली इन शिक्षिकाओं के मानदेय के लिए अभिभावक संघ को काफी कसरत करनी पड़ती है।
विज्ञापन

000
इंटर में विज्ञान, अंग्रेजी, गणित तक के नहीं प्रवक्ता : इंटर में विज्ञान, मानविकी और व्यावसायिक वर्ग होने के कारण भौतिक, रसासन, जीव विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, एकाउंट आदि विषय पढ़ाए जाते हैं, लेकिन एक भी प्रवक्ता की तैनाती न होने के कारण छात्राओं को मजबूरी में निजी स्तर पर ट्यूशन का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें