फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के दस मोहल्ला समेत एक गांव हआ कंटेनमेंट जोन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के विभिन्न मोहल्लों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर संक्रमित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया गया है। उपजिलाधिकारी केके सिंह ने कोरोना संक्रमित क्षेत्र के ढाई सौ मीटर के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह से सील कर दिया है। यहां पर किसी व्यक्ति को प्रवेश और बाहर जाने की अनुमति नहीं है। सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में आवश्यक वस्तुएं सब्जी, दूध, फल की सप्लाई मोबाइल बैरियर तक की जाएंगी। शहर के मोहल्ला रैदासपुरा, खिरकापुरा, छत्रसालपुरा, रामनगर, सिविल लाइन, सिविल लाइन पुलिस, आजादपुरा तृतीय, बाहुबली नगर व ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम मसौरा खुर्द को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। यहां पर दो पहिया, चार पहिया वाहन व हाथठेला आदि का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित किजया गया है। क्षेत्र में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। आपात सेवाओं से जुडे व्यक्तियों को जांच होने के बाद ही जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

यहां हटा कंटेनमेंट जोन
शहर के मोहल्ला गांधी नगर, सिविल लाइन, जखौरा के ग्राम सतगता व खुरा आदि क्षेत्र में 14 दिन तक कोरोना संक्रमित न पाए जाने पर कंटेनमेंट जोन हटाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें