फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना की दुकान के ताले तोड़ नकदी सहित 1.13 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के मुुख्य नझाई बाजार स्थित किराने की दुकान में बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने पांच बजे कार सवार बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मौके पर घटना स्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी खंगालने और कार का नंबर ट्रैस कर चोरों तक पहुंचने का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नझाई बाजार स्थित किराने की दुकान (अंशुल ट्रेडर्स) पर बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने पांच बजे कार सवार चोर दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुस गए। चोर दुकान से करीब साढ़े ग्यारह हजार रुपये के अलावा करीब 87 हजार रुपये के सिगरेट के पैकेट और करीब 15 हजार रुपये से अधिक बादाम बोरियों में भर लिए। सुबह जब आसपास के लोगों ने दुकान के ताले टूटे देखे तो दुकान संचालक को फोन करके जानकारी दी। मौके पर पहुंचे फर्म मालिक अंशुल जैन की सूचना पर पहुंची सदर चौकी प्रभारी राहुल राठौर ने घटना स्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी खंगाले।
चोरों ने सीसीटीवी कैमरे का रुख मोड़ा
चोरो ने दुकान के बाहर लगे कैमरे ऊपर की ओर घुमा दिए। पुलिस ने आसपास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी खंगाले तो उसमें चोरों ने गाड़ी को दुकान से दूर खड़ा कर दिया था। एक युवक कार में बैठा रहा और तीन युवक दुकान में घुसे, जिसमें दो युवक सामान भरते रहे। इसके बाद कार को दुकान के पास लाकर उसमें बोरियों में भरा सामान रखकर ले गए। इसके बाद चोर कार को बिना मोड़े सीधे बाजार के रास्ते जाते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने दुकान के तोड़े हुए ताले बाहर बने एक शौचालय में रख दिए।
विज्ञापन

नझाई बाजार में हुई इस चोरी की घटना की गहनता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। इसके लिए कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-गिरजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें