फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jubilee celebrated with reverence Lvkush

Tue, 01 Sep 2015 12:34 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ग्राम बरगौरा स्थित शिव मंदिर में लवकुश जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान शोभायात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन



लव कुश की झांकी का श्रद्धालुओं द्वारा विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया गया। जगह- जगह पुष्पों की वर्षा की गई। श्रद्धालु नाचते, गाते टोलियां बनाकर आगे चल रहे थे। अमझरा घाटी अखाड़े के पहलवानों ने अनूठे करतब दिखाए, जिसे देखकर लोगों ने दांतों तले अंगुलियां दबा लीं।
विज्ञापन


 इस मौके पर सदर विधायक रमेश कुशवाहा, समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव दीपमाला कुशवाहा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, रतिराम कुशवाहा, गिरधारी, गनेश, हरप्रसाद, भजन माते, किशोरी लाल, मुकेश, क्रश, ग्यासी, देशराज, धनीराम, अनिल, मोहन, देवेंद्र, संतोष, तुलसी, हरीसिंह, जगदीश कंचन, फूलचंद, नारान, गौरी, सवाई माते, डा. मनोहर, नीलेेश, जगन्नाथ कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संचालन रवि कुशवाहा व रामभरोसे कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें