त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव निशान आवंटित होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। शनिवार को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 367 उम्मीदवारों में से 31 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। अब प्रथम चरण में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 336 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। इसी तरह प्रथम चरण में होने वाले पसगवां, मोहम्मदी, बेहजम और मितौली में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के कुल 191 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। अब पहले चरण में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 2562 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं।
जिला पंचायत सदस्य पद पर उम्मीदवारों की स्थिति
वार्ड कुल नामांकन वापसी शेष
कुंभी पंचम.......11 01 10
मोहम्मदी प्रथम...23 03 20
मोहम्मदी द्वितीय..24 04 20
मोहम्मदी तृतीय...26 02 24
मोहम्मदी चतुर्थ...15 00 15
पसगवां प्रथम.....25 02 23
पसगवां द्वितीय....19 00 19
पसगवां तृतीय.....19 00 19
पसगवां चतुर्थ......28 01 27
पसगवंा पंचम......26 01 25
पसगवां षष्टम.......16 02 14
मितौली प्रथम.......14 03 11
मितौली द्वितीय......14 00 14
मितौली तृतीय........19 01 18
मितौली चतुर्थ........14 01 13
मितौली पंचम........15 01 14
बेहजम.....
बेहजम प्रथम.........15 01 14
बेहजम द्वितीय........24 04 20
बेहजम तृतीय.........13 04 09
बेहजम चतुर्थ.........18 00 18
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर उम्मीदवारों की स्थिति
ब्लाक कुल नामांकन वापसी शेष
बेहजम...........432 31 401
मितौली...........727 52 675
मोहम्मदी.........653 43 610
पसगवां...........951 65 886
वापसी योग.........................191
इनका निर्विरोध निर्वाचन तय
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर मितौली के वार्ड 32 रामखेलावन भार्गव, वार्ड 82 से श्रीकृष्ण भार्गव और वार्ड 89 से डॉ नरेंद्र सिंह का र्निविरोध निर्वाचन तय है। पसगवां में किरियारा सेकेंड से नीलम कुमारी का नामांकन तय माना जा रहा है। वहीं बेहजम में पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल वर्मा का लखहा और परसपुर बिलरिया से र्निविरोध निर्वाचन तय है। इसी तरह वार्ड एक और दो से अनिल वर्मा की पत्नी महेश्वरी वर्मा का र्निविरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। मोहम्मदी में वार्ड दो मेवाराम, वार्ड चार से कमलेश कुमार, वार्ड 33 से जयकरन बाजपेई, वार्ड 34 से रामकिशोर और वार्ड 91 से बृजलाल की पत्नी संतोषा देवी का र्निविरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।