फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जहरुद्दीन इलेवन बनी बस्तौली नाइट क्रिकेट चैंपियन

Wed, 17 Jun 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बस्तौली नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल में जीती टीम। संवाद
विज्ञापन
बिजुआ। बस्तौली नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-तीन का फाइनल मुकाबला मंगलवार रात खेला गया, जिसमें जहरुद्दीन इलेवन बिजुआ ने भानपुर वारियर्स को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

फाइनल में नईम के ऑलराउंड प्रदर्शन और सीपी फैजल की अर्धशतकीय पारी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। भानपुर वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 129 रन बनाए। जवाब में जहरुद्दीन इलेवन ने 13 ओवर में दो विकेट खोकर 130 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
नईम ने 49 रनों की तेज पारी खेलने के साथ एक विकेट भी लिया, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। सीपी फैजल ने नाबाद 53 और लवी ने नाबाद 11 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। टूर्नामेंट का मैन ऑफ द सीरीज बिस्सू को चुना गया। उन्होंने सर्वाधिक 10 विकेट लेने के साथ 120 रन भी बनाए।
विज्ञापन

समापन समारोह में विजेता टीम के कप्तान जहरुद्दीन को 21 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता भानपुर वारियर्स को 7,100 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।


गोला कप में गट्टानी, एचटीसी और गोला मेडिकल एजेंसी सेमीफाइनल में
गोला गोकर्णनाथ। स्व. राजेंद्र गिरि स्टेडियम में चल रहे 19वें गोला कप डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में मंगलवार रात गट्टानी क्रिकेट क्लब, एचटीसी और गोला मेडिकल एजेंसी ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
पहले मैच में लक्ष्मी मैरिज लॉन ने 10 ओवर में 56 रन बनाए। जवाब में गट्टानी क्रिकेट क्लब ने बिना विकेट गंवाए जीत हासिल कर ली। दूसरे मुकाबले में गोला मेडिकल एजेंसी और केन क्लब दोनों ने 93-93 रन बनाए। इसके बाद अंपायर सौरभ शुक्ल, अनवर और रोहित ने सुपर ओवर कराया, जिसमें गोला मेडिकल एजेंसी विजेता रही। तीसरे मैच में एचटीसी ने 112 रन बनाए, जवाब में हसन क्रिकेट क्लब 50 रन पर सिमट गया। एचटीसी ने 62 रन से जीत दर्ज की। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि, केके शुक्ल, मधुसूदन गिरि, रामासरे अवस्थी समेत तमाम दर्शक मौजूद रहे। संवाद
-
चंदन इलेवन और टीएस स्पोर्ट्स फाइनल में

रमियाबेहड़। निघासन नाइट प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबलों में चंदन इलेवन और टीएस स्पोर्ट्स ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली।
पहले सेमीफाइनल में चंदन इलेवन ने 12 ओवर में 137 रन बनाए। शिवम फैजाबादी ने 30 और यश तिवारी ने 23 रन बनाए। जवाब में आलोकिक इलेवन 65 रन पर सिमट गई। शिवम फैजाबादी और अभय शुक्ला ने तीन-तीन विकेट लिए। शिवम फैजाबादी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे सेमीफाइनल में गगन इलेवन ने 113 रन बनाए। आसिफ ने 40 और बंटी ने 34 रन बनाए। टीएस स्पोर्ट्स की ओर से रोशन ने तीन विकेट लिए, जबकि तुषार और विशाल ने दो-दो विकेट हासिल किए। जवाब में टीएस स्पोर्ट्स ने तुषार के 42 और प्रवीण गेल के 33 रन की बदौलत जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। तुषार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मुख्य आयोजक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि बुधवार को चंदन इलेवन और टीएस स्पोर्ट्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। संवाद

बस्तौली नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल में जीती टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें