ममरी। हैदराबाद थाना पुलिस ने विभिन्न स्थानों जुआ खेलने के बाद मारपीट करने वाले युवकों को गिरफ्तार किया है।
गांव कोरैया निवासी अजय पाल उर्फ राजू, दिनेश कुमार, आशीष कुमार और पापेश कुमार, गांव कन्हैयागंज निवासी जगदीश प्रसाद, हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी अनुराग जायसवाल और ओमप्रकाश, मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव हकीमपुर निवासी विनोद कुमार, हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव रामपुर तकिया निवासी चंद्रिका प्रसाद और सत्येंद्र कुमार को गिरफ्तार करके चालान किया गया है। पुलिस के मुताबिक, ये युवक आपस में मारपीट करते थे। थाने में क्रॉस रिपोर्ट दर्ज हैं। संवाद
.