फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के साथ सेल्फी: लखीमपुर खीरी में गांव के पास सड़क पर दिखा तेंदुआ, राहगीरों ने बनाया वीडियो

Tue, 24 Jun 2025 10:19 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

धौरहरा क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक तेंदुआ जटपुरवा कफारा मार्ग पर टहलता दिखा। उसे देखने के लिए ग्रामीण जुट गए। वीडियो बनाने लगे। इस दौरान एक युवक ने तेंदुए के साथ सेल्फी भी ली। सूचना पर पहुंच वनकर्मियों ने बताया कि तेंदुआ बीमार लग रहा है। उसकी निगरानी की जा रही है। 
विज्ञापन
युवक ने तेंदुए के साथ सेल्फी ली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के धौरहरा वन रेंज के जटपुरवा कंचनपुर समेत आसपास के गांवों में तेंदुआ खेतों और सड़कों पर घूम रहा है। मंगलवार सुबह सड़क पर घूम रहे तेंदुए का राहगीरों ने वीडियो बना लिया। एक युवक ने सेल्फी भी ली। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वन विभाग की टीम आने पर तेंदुआ भाग गया।  

विज्ञापन


धौरहरा वन रेंज में के बबुरी मार्ग, केशवापुर खुर्द, धूसाखुर्द, टेकीकुंडा़, जटपुरवा,कंचनपुर, नरूपुर आदि गांवों में शावकों संग तेंदुआ कई बार खेतों में देखा गया। मंगलवार सुबह पांच बजे जटपुरवा कफारा मार्ग पर तेंदुआ देखा गया। ग्रामीणों ने उसका वीडियो बनाया और एक युवक ने सेल्फी भी ली। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो देखा तेंदुआ गन्ने के खेत में लेटा था। 

विज्ञापन

ग्रामीण बोले- बीमार लग रहा तेंदुआ 
ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ बीमार दिख रहा है या फिर गन्ना के खेतों में पड़ी कीटनाशक दवायुक्त पानी पीने से अचेत अवस्था में है। वन विभाग की टीम जब पहुंची तो ग्रामीणों को वहां से हटाया। ग्रामीणों के हटते ही तेंदुआ गन्ना के खेत में छिप गया। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना पर टीम मौके पर पहुंची है, देखने से तेंदुआ बीमार लगता है। ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा है। इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें