सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष आकाश लाला ने कहा कि राष्ट्र के नवनिर्माण में युवा ही अहम और जिम्मेदार भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सपा युवाओं को आगे लाने का काम कर रही है।
उन्होंने यह बात पलिया समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कही। सपा के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव युवाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं और उन्होंने कई कल्याणकारी योजनाएं दी हैं। इनका लाभ प्रदेश में हर वर्ग के युवा पा रहे हैं। इस दौरान आकाश लाला ने छात्र समस्याओं के निराकरण के लिए हर कॉलेज के बाहर शिविर लगाने को भी कहा।
सपा विधानसभाध्यक्ष एम फुरकान अंसारी ने कहा कि अब समय युवाओं का है और वही देश के निर्माण में अहम भूमिका अदा करते हैं, इसलिए सपा युवाओं को जोड़कर उन्हें आगे लाने का कार्य कर रही है। युवजनसभा विधानसभाध्यक्ष जावेद अख्तर ने कहा कि युवा अब गांव-गांव पार्टी की योजनाओं और नीतियों को पहुंचाएं। उपाध्यक्ष जफर अहमद टीटू ने कार्यकर्ताओं को शालीन और सभ्य रहते हुए कार्य करने की नसीहत दी।
इस मौके पर छात्रसभा जिला महामंत्री प्रवीण यादव, अमित वर्मा, तरुण भसीन, वहीद खां, रिजवान अली, यश गुप्ता, शिवम रस्तोगी, वारिस अली, दाउद सिद्दीकी, महमूद गाजी, प्रकाश आदि तमाम सपा पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
यश गुप्ता बने सपा छात्र सभा विधानसभाध्यक्ष
सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष आकाश लाला ने यश गुप्ता को सभा का विधानसभाध्यक्ष मनोनीत किया। इस पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया।