पलियाकलां। 39वीं वाहिनी एसएसबी कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी के निर्देश पर मिर्चिया गांव में एसएसबी की तरफ से ग्रामीण स्तरीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को सीमा से संबंधित जानकारियां देने के साथ ही उनको जागरूक किया गया।
मिर्चिया गांव में आयोजित बैठक की अध्यक्षता समवाय प्रभारी सहायक कमांडेंट बिशन दास ने करते हुए कहा कि सीमा क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति व गतिविधियों के बारे में जानकारी सुरक्षा एजेंसियां को दें ताकि सीमा सुरक्षा को अधिक मजबूत किया जा सके। ग्रामीणों को बताया कि बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने पर ध्यान दें व युवाओं को सेना व अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती होने के लिए प्रेरित करें।