फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमीरनगर। उत्तरप्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे सीतापुर के दो युवकों की बाइक मोहम्मदी-लखीमपुर हाईवे पर हरीनगर गुरुद्वारे के पास शनिवार सुबह छुट्टा पशु को बचाने के चक्कर में दूसरी तरफ से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हैं।
सीतापुर के थाना लहरपुर के गांव चंदेशिवा निवासी अनूप (21) पुत्र रामदत्त दोस्त संजय पुत्र प्रेम शंकर के साथ परीक्षा देने बाइक से शाहजहांपुर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में छुट्टा पशु को बचाने के चक्कर में अनूप की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक पर पीछे बैठा संजय घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी मोहम्मदी भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नेपालगंज जा रहे बाइक सवार अल्मोड़ा निवासी मोहित मेहता (24) और पीछे बैठा गोपी (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मोहम्मदी से शाहजहांपुर रेफर किया है। मृतक अनूप का पंचनामा भरकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें