फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बैराज के सभी गेट न खोलने पर एक सितंबर से देंगे धरना

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे बाढ़ ग्रस्त के किसान: संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। धौरहरा तहसील के बाढ़ग्रस्त इलाके बिनौरा के किसानों ने शारदा बैराज के गेट खोलने को लेकर शनिवार को कलक्ट्रेट में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की गैरमौजूदगी में एडीओ संंजय सिंह को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने 30 अगस्त तक मांगें पूरी न होने पर एक सितंबर से अनिश्चित कालीन धरने की चेतावनी दी है।
ज्ञापन में किसानों ने बताया कि बनबसा बैराज से पास किए पानी को शारदा बैराज पर रोकने से किसानों की फसल नष्ट हो रही हैं। क्षतिपूर्ति के नाम पर मात्र दो से 16 हजार रुपये तक दिए जा रहे हैं, जो उचित नहीं है। गन्ना की लागत 60 हजार रुपये प्रति एकड़ और 1.25 लाख की आय होती है। धान में 20 हजार की लागत और 60 हजार तक आय होती है, लेकिन मुआवजा इससे बहुत कम है। किसान कर्जा लेकर खेती करते हैं। पूरी फसल क्षतिग्रस्त होने पर ऋण चुकाना असंभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ के पानी से घरों में रखा अनाज, भूसा आदि नष्ट हो चुका है। घरों में पानी भरा है। सैकड़ों किसानों ने ऊंची जगहों पर जाकर शरण ली है। किसानों ने शारदा बैराज के सभी गेट 15 सितंबर तक पूरी तरह खुले रखने की मांग की है, जिससे जलजमाव न हो। फाटक बंद होने से नदी के गर्भ में भारी सिल्ट जमा हो गई है। सभी गेट खोलवाने के लिए पहले भी धरना प्रदर्शन और रोड जाम किया था। उस समय प्रशासन से गेट खोलवा दिए थे, लेकिन बाद में फिर बंद कर मात्र तीन ही गेट खुले है, जो अब किसानों को बर्दाश्त नहीं है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें