फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पलटने से युवक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद थाना क्षेत्र में खुटार रोड पर हुआ हादसा
विज्ञापन

दोस्तों के साथ ढाबे पर खाना खाने जा रहा था युवक
गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र में खुटार रोड पर खाई में कार पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
बुधवार शाम मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना निवासी विजय कश्यप का पुत्र अतुल कश्यप (20) अपने तीन दोस्तों, बिक्कू, भानु राठौर और गुलजार खान के साथ कार से खुटार रोड पर स्थित एक ढाबे पर खाना खाने जा रहा था। कार खुटार रोड स्थित बरमबाबा के आगे अनियंत्रित होकर हाईवे के बाई ओर पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। घटना में कार सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से घायलों को गोला सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां अतुल कश्यप की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार बिक्कू चला रहा था। परिवार वालों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से मना कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें