मोहम्मदी। थाना क्षेत्र के गोमती मोड़ के पास कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं हादसे में दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
थाना हैदराबाद के कोरईया निवासी देवेंद्र कुमार (25) पुत्र रामपाल गौतम व संजीव सक्सेना (45) पुत्र सतीश सक्सेना निवासी गोला बाइक से गोला जा रहे थे। इसी दौरान बाइक कार की चपेट में आने से चालक देवेंद्र कुमार व साथी संजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया, जहां संजीव को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं देवेंद्र कुमार की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला शाहजहांपुर जिला रेफर कर दिया। कार चालक मौके से फरार हो गया। संवाद