लखीमपुर खीरी। रक्षाबंधन पर बहनें रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। 18 अगस्त की रात 12 बजे से 20 अगस्त की रात 12 बजे तक रोडवेज बसों में बहनों को मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। त्योहार पर भीड़ बढ़ने की वजह से सभी रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
सरकार के निर्देश के बाद लखीमपुर और गोला डिपो ने बहनों को 48 घंटे मुफ्त सफर कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। लखीमपुर और गोला डिपो ने पिछले वर्ष रक्षाबंधन पर 20 हजार से अधिक महिलाओं को मुफ्त सफर कराया था। इस साल भी सरकार रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज बसों में 48 घंटे मुफ्त सफर की सुविधा देगी। इसको लेकर परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने आरएम और एआरएम को निर्देश जारी किए हैं। इसमें रोडवेज की सभी श्रेणी की बसों में मुफ्त सफर की सुविधा रहेगी। भीड़ बढ़ने पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। चालक-परिचालक व अन्य स्टाफ को प्रोत्साहन राशि भी दिए जाने की व्यवस्था रहेगी।
-
वर्जन
रक्षाबंधन पर बहनों के लिए मुफ्त सफर की सुविधा रहेगी। 18 अगस्त की रात 12 बजे से 20 अगस्त की रात 12 बजे तक बहनों के लिए मुफ्त सफर रहेगा। भीड़ बढ़ने पर बसों फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसके साथ ही यात्रियों की संख्या देखकर बसों के रूट बदलकर भी संचालन किया जाएगा।
-गीता सिंह, एआरएम