फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बुखार से युवक की मौत, डेंगू के दो और मलेरिया के मिले पांच रोगी

विज्ञापन
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में​ भर्ती बच्चे
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में बुखार का प्रकोप थमने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है। बृहस्पतिवार को मैगलगंज में तेज बुखार की चपेट में आने से युवक हिमांशु शुक्ला की मौत हो गई। उधर, जिला अस्पताल में भर्ती बुखार रोगियों की जांच में दो डेंगू और पांच मलेरिया संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

गोटैयाबाग निवासी 15 वर्षीय सचिन पुत्र वेदप्रकाश और मेला मैदान निवासी 39 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र ओमप्रकाश की जांच में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। बच्चा वार्ड में भर्ती 28 बच्चों में 27 बुखार की चपेट में हैं। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बेहजम की 12 वर्षीय छात्रा काजल पुत्री ललित शुक्ला चिकनपॉक्स की चपेट में हैं। हालांकि अब सेहत में सुधार होना बताया जाता है। पुरुष मेडिकल वार्ड में भर्ती 23 मरीजों में सात बुखार के हैं।
इसमें 34 वर्षीय राहुल पुत्र कृष्ण कुमार निवासी सुल्तानपुर और महिला वार्ड में भर्ती 15 बुखार रोगियों में 26 वर्षीय सरोजनी पत्नी कमलेश निवासी नीमगांव, 30 वर्षीय नाहिदा पत्नी शमशाद हुसैन निवासी शहर, 28 वर्षीय रजनीश पुत्र मुन्नालाल निवासी ओयल, 45 वर्षीय जहरून निशा पत्नी जयहनुद्दीन निवासी नीमगांव में मलेरिया बुखार की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


मैगलगंज में 15 दिन में आठ लोगों की मौत
मैगलगंज। कस्बे में बुखार का कहर जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि गत 15 दिन में आठ लोगों की बुखार जान ले चुका है। इसके बावजूद न तो स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाया गया और न ही ग्राम पंंचायत की ओर साफ-सफाई और छिड़काव कराया गया। कस्बा के मोहल्ला रामनगर निवासी सरोज शुक्ला ने बताया कि बुधवार को अचानक बेटे हिमांशु शुक्ला को तेज बुखार आया और फिर उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि गत 15 दिन में ओमिका पुत्री सुधीर बाजपेई, स्वप्निल पुत्र नारायण गुप्ता, स्वीटी पुत्री अनिल गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, श्रवण गुप्ता सहित करीब आठ लोगों की मौत हो चुकी है। संवाद

जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती बच्चे

जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें