निघासन । ढखेरवा-निघासन रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल किशोर और युवक को को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।
रकेहटी निवासी 22 वर्षीय अभिषेक पुत्र गोपाल कस्बे में बाइक मैकेनिक का काम करता था। रविवार की शाम वह बनने आई एक बाइक की जांच करने निघासन-ढखेरवा रोड पर निकला था। इसी समय सामने से आ रहे रकेहटी निवासी नितेश व बब्बू जायसवाल और अभिषेक की बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में अभिषेक की मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल नितेश और बब्बू को सीएचसी लाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। संवाद