फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत, हंगामा

विज्ञापन
सड़क जाम करते परिजन-संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन


फरधान। थाना क्षेत्र के गांव रतसिया में एक युवक की झोलाछाप के इलाज के बाद मौत हो गई। परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाते हुए मोहम्मदी और लखीमपुर मार्ग कुछ देर के लिए जाम करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी झोलाछाप को हिरासत में ले लिया।

थाना क्षेत्र के गांव रतसिया निवासी दीपक चौरसिया लखीमपुर में वेल्डिंग का काम करता है। मंगलवार की दोपहर बाद दीपक की आंख में दर्द हो गया। दवा लेने एक झोलाछाप के पास चला गया। परिजनों का आरोप है कि रतनापुर गांव निवासी झोलाछाप आफताब ने गलत इलाज कर दिया था, जिससे उसकी हालत दुकान पर बिगड़ गई थी। गंभीर हालत में मंगलवार की देर शाम को दीपक को घर छोड़ गए।
विज्ञापन

रात में हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लखीमपुर एक निजी हॉस्पिटल ले गए जहां हालत नाजुक देख लखनऊ रेफर कर दिया। इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय दीपक चौरसिया (30) की मौत हो गई। घर वापस आकर परिजनों ने सुबह पुलिस को बिना सूचना दिए मोहम्मदी और लखीमपुर मार्ग जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजनों से बातचीत कर तहरीर ले ली और जाम खुलवाया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सुधांशु चौरसिया की तहरीर पर आरोपी आफताब अली निवासी रतनापुर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें