अमीरनगर। गांव भूदरगंज में रविवार को बिजली के पंखे में आए करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। भूदरगंज निवासी कुंदन कुमार (40) रविवार शाम पंखा ठीक कर रहे थे। इसी दौरान पंखे में करंट उतरने से वे चपेट में आ गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए सीएचसी मोहम्मदी लेकर पहुंचे। वहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद