फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 24 घंटे गुल रही बत्ती, उपभोक्ताओं ने लगाया जाम

Mon, 17 Aug 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। छाउछ उपकेंद्र से जुड़ा गुरुनानक इंटर कॉलेज के पास रखा ट्रांसफाॅर्मर खराब होने से राजगढ़, रामनगर, वाईडी कॉलेज के मोहल्लेवासी 24 घंटे अंधेरे में रहे। भीषण गर्मी की मार झेलने के साथ ही एक बूंद पानी को तरस गए। बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं का सब्र टूट गया और रविवार की रात को सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान जाम लग गया।
विज्ञापन

राजगढ़ सहित अन्य मोहल्लों के करीब 150 से अधिक लोग गुरुनानक कॉलेज के पास एकत्र हुए और रोड जाम कर दिया। सूचना पर सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और उपभोक्ताओं को समझाकर जाम को खुलवाया।
उपभोक्ता अखिलेश ने बताया कि शनिवार रात करीब दो बजे ट्रांसफाॅर्मर खराब होने से बत्ती गुल हो गई थी। तीन घंटे बाद सप्लाई देने का आश्वासन दिया, लेकिन सुबह आठ बजे तक भी आपूर्ति नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

बताते हैं कि ट्रांसफाॅर्मर खराब होने के बाद दूसरा मंगाकर लगाया गया। करीब पांच से सात घंटे चार्जिंग के बाद उससे सप्लाई चालू करनी थी, लेकिन सप्लाई चालू होते वह ट्रांसफाॅर्मर दगा दे गया। इसके बाद तीसरा ट्रांसफॉर्मर लगाया गया, लेकिन तभी फ्यूज उड़ने व तार टूटने की दिक्कत रही। इधर, उपभोक्ताओं के विरोध के बाद रविवार रात करीब दो बजे सप्लाई चालू हो सकी। इधर, अर्जुनपुरवा में भी बिजली संकट होने से उपभोक्ताओं को परेशानियां झेलनी पड़ी।
अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार यादव ने बताया कि दो ट्रांसफाॅर्मर खराब होने से दिक्कत रही। तीसरा ट्रांसफाॅर्मर लगाकर सप्लाई चालू करा दी गई है।
ओवरलोड से बार-बार फुंक रहा ट्रांसफाॅर्मर ः पलियाकलां। तहसील क्षेत्र के ग्राम मरोंचा में 24 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर अधिक विद्युत भार के चलते बार-बार खराब हो रहा है। इससे ग्रामीणों को लगातार बिजली कटौती और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र देकर ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार ट्रांसफाॅर्मर खराब होने से उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि 24 केवीए के ट्रांसफार्मर को हटाकर अधिक क्षमता वाला नया ट्रांसफार्मर लगवाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें