ओयल। गांव मिरवापुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर गांव महम्मदाबाद निवासी युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की बहन की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ के केस दर्ज किया है।
गांव महम्मदाबाद निवासी बबली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे उसका भाई पुनीत पुत्र बच्चूलाल (22) गन्ना भरने के लिए घर से निकला था। नौ बजे सूचना मिली कि मिरवापुर गांव के पहले बनी पुलिया के पास भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह भी बताया कि ग्राम महम्मदाबाद निवासी रफीक तेज गति से ट्रैक्टर चला रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर पुनीत की मौत हो गई। संवाद