बेहजम। नीमगांव थाना क्षेत्र में पैदल जा रहा एक युवक बाइक से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्राम बेहजम निवासी छोटेलाल (35) पुत्र संतराम बुधवार की रात करीब आठ बजे राजरानी इंटर कॉलेज बेहजम में चौकीदारी करने जा रहा था। बेहजम विद्युत उपकेंद्र के पास पीछे से आए बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला अस्पताल ओयल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद