फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दिनदहाड़े बाइक की डिग्गी से 40 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के मिल मार्ग स्थित बीज की एक दुकान के सामने से बाइक की डिग्गी से दिनदहाड़े 40 हजार रुपये चोरी हो गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव काजरकोरी निवासी श्रीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 मई की दोपहर पंजाब नेशनल बैंक से 40 हजार रुपये निकालकर वह मिल मार्ग पर स्प्रे मशीन का चार्जर खरीदने गए थे। रुपये बाइक की डिग्गी में रखे थे। मोटर साइकिल गुप्ता बीज भंडार के सामने खड़ी कर दी और स्प्रे मशीन का चार्जर लेने दुकान पर चले गए। इतने में चोर ने डिग्गी में रखे 40 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गया। श्रीराम ने मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगालने के साथ कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें