पलिया रेलवे स्टेशन पर घटना के बाद लगी भीड़।
पलियाकलां। शनिवार को दोपहर तीन बजे के बाद बहराइच से मैलानी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
बहराइच से चलकर मैलानी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन दोपहर तीन बजे के बाद पलिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। जैसे ही ट्रेन रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी, उसकी चपेट में आने से मोहल्ला पठान तीन निवासी डाॅ. मोबीन खान के 42 वर्षीय पुत्र मतीन खान की मौत हो गई। मतीन की गर्दन धड़ से अलग हो गई। संवाद