फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन, प्रवेश नहीं करेंगे भारी वाहन

विज्ञापन
फरधान से निकलते कांवड़िये
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ। सावन के सातवें सोमवार को लेकर गोला कस्बे व जिले के प्रमुख मार्गों पर शनिवार रात से रूट डायवर्जन लागू हो गया। यह व्यवस्था सोमवार की रात 11 बजे तक प्रभावी रहेगी। रोडवेज बसों का संचालन भी गोला कस्बे के बाहर मोहम्मदी बाईपास से किया जाएगा। लखीमपुर, अलीगंज, पीलीभीत व अन्य स्थानों से गोला होकर जाने वाले भारी वाहनों को दूसरे रास्तों से भेजा जाएगा। ई-रिक्शा के संचालन पर भी रोक रहेगी।
विज्ञापन


गोला गोकर्णनाथ आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुविधा के लिए यातायात पुलिस ने 29 अगस्त तक रूट डायवर्जन की व्यवस्था तय की है। प्रत्येक सप्ताह शनिवार से सोमवार रात 11 बजे तक गोला कस्बे व आसपास सड़कों पर भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया जाता है। कस्बे में ई-रिक्शा व अन्य सवारी वाहनों के संचालन पर भी प्रतिबंध रहता है। वाहनों को दूसरे रास्तों से आगे भेजा जाता है। सावन के सातवें सोमवार पर श्रद्धालुओं संख्या अधिक रहने की संभावना को लेकर शनिवार रात से रूट डायवर्जन प्रभावी हो गया। भारी वाहनों को दूसरे रास्तों से आगे भेजा गया।


यह है रूट डायवर्जन की व्यवस्था
लखीमपुर से शाहजहांपुर-खुटार की ओर जाने वाले वाहन मोहम्मदी बाईपास होकर जाएंगे। शाहजहांपुर-खुटार की ओर से आने वाले वाहनों को भी बाईपास से भेजा जाएगा। अलीगंज से गोला की ओर जाने वाले वाहनों को नवीन मंडी एफसीआई गोदाम तिराहे से भूतनाथ रोड होकर लखीमपुर भेजा जाएगा। बरेली, पीलीभीत व बहराइच जाने वाले वाहनों को खुटार से डायवर्ट कर मैलानी, पलिया, ढखेरवा होकर भेजा जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गोला डिपो मोहम्मदी बाईपास चौराहे पर अस्थायी बस अड्डे का संचालन करेगा। यात्रियों को बाईपास चौराहे के राइस मिल परिसर से बस मिलेगी।
विज्ञापन



छाउछ और मनिकापुर तिराहे से डायवर्ट किए जाएंगे वाहन

शहर के छाउछ और फरधान के मनिकापुर तिराहे से भी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। छाउछ से वाहन मैगलगंज होकर आगे जाएंगे। मनिकापुर तिराहे से वाहनों को सिकंदराबाद की ओर भेजा जाएगा। यातायात पुलिस ने इन स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।

फरधान से निकलते कांवड़िये

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें