लखीमपुर खीरी। गुरुनानक इंटर कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय युवा आपदा मित्र परियोजना के आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन दोपहर के भोजन को लेकर विवाद हो गया। कार्यक्रम में शामिल करीब 500 युवाओं ने भोजन की गुणवत्ता खराब होने और व्यवस्थाओं में खामी होने का आरोप लगाते हुए विरोध किया।
युवाओं का कहना था कि उन्हें बिना छिले आलू दिए गए, किसी को रोटी नहीं मिली और कुछ को सब्जी या चावल नहीं मिला। सूचना मिलने पर एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह और सदर एसडीएम मौके पर पहुंचे और युवाओं को शांत कराया। साथ ही व्यवस्थापक को जमकर फटकार लगाई गई।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि भोजन की गुणवत्ता के बारे में गलत सूचना दी गई थी। कुछ युवाओं को चावल थोड़ी देर में ही मिला था, जिसके चलते यह असंतोष हुआ। अब स्टैंडिंग भोजन की जगह लंच पैकेट की व्यवस्था की गई है और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है।