फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: युवक-किशोरी का नहीं चला पता, केस दर्ज

विज्ञापन
शारदा सहायक नहर में युवक-किशोरी की तलाश करते गोताखोर          संवाद
विज्ञापन
ओयल। गांव साड़ीनामा के पास बड़ी नहर में बुधवार को भी युवक और किशोरी की तलाश की गई। गोताखोर कई घंटे तक नहर में खाक छानते रहे। उधर, कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने युवक के खिलाफ पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर साड़ीनामा गांव के पास से गुजरी शारदा सहायक ब्रांच की बड़ी नहर के सायफन के पास युवक और एक लड़की के जूते, एक की-पैड और एक एंड्रायड मोबाइल पड़ा मिला था। सामान के साथ ही जुलाहन टोला निवासी आदिल का आधार कार्ड भी पड़ा मिला। ग्रामीण और राहगीरों ने दोनों के नहर में कूदने के कयास लगाए। युवक के परिजन भी मौके पर पहुंचे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार को भी गोताखोरों ने करीब करीब दो घंटे तक नहर व सायफन की खाक छानी, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। उधर, ओयल कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने आदिल पर उसकी 17 वर्षीय पुत्री को ले जाने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे में बड़ी नहर के पास पुत्री की चप्पल व अन्य सामान मिलने का जिक्र भी किया है। बताया कि पुत्री मंगलवार की सुबह करीब 7.30 बजे घर से निकली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें