फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: इंटर स्कूल चेस चैंपियनशिप में चमके नन्हे खिलाड़ी

Mon, 17 Aug 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
इंटर स्कूल चेस चैंपियनशिप में शामिल बच्चे। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला शतरंज क्लब की ओर से आयोजित इंटर स्कूल चेस चैंपियनशिप स्कूल लेवल-वन का आयोजन सेंट डॉन बॉस्को कॉलेज में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर शतरंज की बिसात पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के अंडर-17, अंडर-13, अंडर-10 और अंडर-7 आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विजेता और उपविजेता के रूप में सम्मानित किया गया। बालिका वर्ग के अंडर-17 में अनुष्रेय सिंह, अंडर-13 में श्रेष्ठा यादव और अंडर-10 में नीलांशी नाथ ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं बालक वर्ग में अंडर-17 के आर्यन सिंह, अंडर-13 के धैर्य बरनवाल, अंडर-10 के सौभाग्य रस्तोगी और अंडर-7 के ऋषित त्रिपाठी ने बाजी मारी।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में टूर्नामेंट एडवाइजर सीपी मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, शंभुज मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम के सदस्य मानस, पंकज और प्रशांत ने भी व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें