फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा नेचर फोटोग्राफर सतपाल को दस पुरस्कार

Fri, 07 Apr 2017 11:20 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी के गांव अलीनगर के रहने वाले हैं सतपाल
विज्ञापन


युवा नेचर फोटोग्राफर सतपाल सिंह ने फिर जिले का नाम रोशन किया है। कैमरा आर्ट इंस्टीट्यूट दिल्ली के सौजन्य से आयोजित राष्ट्रीय डिजिटल सर्किट 2016 में सतपाल की तस्वीरों को दस पुरस्कारों के लिए चुना गया। इनमें पांच मेडल हैं और पांच सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट अवार्ड। इस प्रतियोगिता में देश के दिग्गज फोटोग्राफरों ने भाग लिया था।
इस प्रतियोगिता के विजेताओं का निर्णय दिल्ली, बंगलूरू, इंदौर और विजयवाड़ा में हुआ और अब चुनी गई तस्वीरों को इन चारों शहरों में प्रदर्शित किया जाएगा। सतपाल सिंह ने बताया कि पुरस्कृत तस्वीरों में उज्जैन कुंभ, नेपाल में आए भूकंप, हिमालय की सुंदरता और अपने जिले में ही खींची गईं सूक्ष्म जीवों की तस्वीरें हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सतपाल सिंह को भारत समेत अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, फ़्रांस, जापान, ग्रीस, सिंगापुर, रूस, मलयेशिया में करीब 50 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। सतपाल अलीनगर गांव के किसान जसवंत सिंह के पुत्र हैं। 2014 में फ़्रांस के प्रतिष्ठित पर्यावरण फोटोग्राफी पुरस्कार ऽमेलवीटा नेचर इमेजेज अवार्ड्सऽ में पूरे विश्व से 36 फोटोग्राफर चुने गए थे। इसमें एशिया से एकमात्र विजेता सतपाल सिंह ही थे। वर्ष 2015 में अमेरिकी सरकार के स्मिथसोनियन नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम ने नेचर फोटोग्राफी के लिए सतपाल को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें