फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को नहर में फेंका: लड़के के घरवाले बोले- किशोरी को भागने के आरोप में उसके परिजनों ने घटना को दिया अंजाम

Thu, 03 Apr 2025 08:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, निघासन (लखीमपुर खीरी)

सार

नहर में डूबे युवक के शव की तलाश गोताखोरों की मदद से करवाई जा रही है। परिजनों ने कुछ लोगों पर युवक को नहर में फेंकने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
लापता युवक की फाइल फोटो और मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के निघासन के पढुआ बैरिया के मध्य एक युवक शारदा नहर में डूब गया। नहर में डूबा युवक गहरे पानी में लापता हो गया। परिजनों ने लड़की भगाने के विवाद में कुछ लोगों पर लापता युवक को जबरन बैरिया शारदा नहर पुल से फेंकने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पानी में लापता हुए युवक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पढुआ थाना क्षेत्र के गांव सरपतहा डंडूरी निवासी रमेश कश्यप उर्फ छोटू (19) पुत्र रामआसरे बृहस्पतिवार दोपहर घर से निकला था। बताया जाता है कि गांव के ही कुछ लोग उसे घर से बुला कर लाए थे। घर से बुलाकर लाने वाले लोग निघासन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी घर से फरार चल रही किशोरी के रिश्तेदार थे और किशोरी के बारे में पूछताछ कर रहे थे। 

लोगों की माने तो पूछताछ के दौरान रमेश उर्फ छोटू ने गायब चल रही किशोरी की निशानदेही करने की बात कहते हुए नहर पटरी पर चलने की बात कही। रमेश सहित लड़की पक्ष के लोग शारदा नहर के किनारे पहुंचे। इसी बीच कुछ लोगों ने रमेश को नहर में फेंक दिया। कुछ ही देर में गहरे पानी में वह लापता हो गया। युवक के नहर में डूबने की सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

एसओ पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि नहर में डूबे युवक के शव की तलाश गोताखोरों की मदद से करवाई जा रही है। परिजनों ने कुछ लोगों पर युवक को नहर में फेंकने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले में आधा दर्जन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें