फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: युवक को पेड़ में बांधकर डंडों से पीटा, दंपती सहित तीन पर रिपोर्ट, एक गिरफ्तार

Mon, 20 Feb 2023 02:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के कोतवाली पसगवां क्षेत्र में एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है।  पीड़ित का आरोप है कि रविवार रात कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर पिटाई की। 
विज्ञापन
पेड़ से बंधा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के पसगवां कोतवाली क्षेत्र के बरखेरियाजाट में कुछ लोगों ने एक युवक को यूकेलिप्टस के पेड़ में बांधकर एक घंटे तक डंडों से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। मामले में आरोपी दंपती समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पसगवां निवासी गौरव कुमार शर्मा पुत्र महेश शर्मा ने बताया कि वह रविवार शाम जंगबहादुरगंज दवा लेने गया था। उसे सुशील कुमार मिश्र ने काम के बहाने अपने घर के पास बुलाया और रस्सी से पेड़ में बांध दिया और तीन लोग अनर्गल आरोप लगाते हुए डंडों से पिटाई करने लगे। इससे वह घायल हो गया। काफी समय बाद गौरव के परिजन वहां पहुंचे। किसी तरह गौरव को बंधन मुक्त कराया। इसी समय जंगबहादुरगंज चौकी पुलिस भी पहुंच गई। 

पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने गौरव शर्मा की तहरीर पर आरोपियों सुशील कुमार मिश्र, सुशील मिश्र की पत्नी और पुत्र भूरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सीएचसी में चिकित्सकीय परीक्षण कराया। गंभीर चोट के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुशील कुमार मिश्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें