लखीमपुर खीरी में अपनी ननिहाल आई सीतापुर जिले के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी छत पर बने शौचालय में शौच करने गई थी, तभी पड़ोसी युवक किशोरी को शौचालय के पास से खींच ले गया। पुलिस ने किशोरी के नाना की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।
सीतापुर जिले के एक गांव में रहने वाली किशोरी खीरी थाने के गांव निवासी नाना के घर आई थी। बृहस्पतिवार को देर रात किशोरी छत पर बने शौचालय में शौच करने गई थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक नीरज किशोरी को खींच ले गया और दुष्कर्म किया। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने तलाश की।
ये भी पढ़ें- 'तेरे लिए जान भी दे दूंगा': प्रेमी ने किया नदी में कूदने का ड्रामा, प्रेमिका ने दे दिया धक्का
आहट सुनकर युवक किशोरी को छोड़कर भाग गया। किशोरी ने आपबीती ननिहाल के लोगों का बताई। पीड़िता के नाना ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष राजू राव ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पीड़ित किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।