फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: युवक ने फंदे के साथ बनाया वीडियो, लटककर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। रविवार रात नगर के एक मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय युवक ने रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार को परिजनों को मामले की जानकारी हो सकी। चर्चा है कि युवक ने फंदे पर लटकने से पूर्व एक वीडियो बनाकर व्हाट्सएप पर स्टेटस में लगाया था।
विज्ञापन


रविवार रात कुछ लोगों को नगर के मोहल्ला पूर्वी गढ़ी का एक युवक व्हाट्सएप स्टेटस पर फंदे के साथ दिखाई दिया। लोगों ने युवक को कॉल की तो उसने फोन रिसीव नहीं किया। लोगों ने सोचा कि युवक ने ऐसे ही फंदे के साथ स्टेटस लगा दिया होगा। कुछ ही देर में स्टेटस डिलीट भी हो गया।
सोमवार सुबह युवक के घर से परिजनों के रोने की आवाज आने लगी तो तमाम लोग मौके पर पहुंचे। युवक कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटक रहा था। युवक को उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


किशोर इंटर में एक बार फेल हो गया था। इस वर्ष भी वह इंटर की पढ़ाई कर रहा था। चर्चा है कि युवक का गोला में किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी को लेकर कुछ विवाद होने पर उसने जान दे दी। परिजन इस बारे में कुछ भी बात करने को तैयार नहीं हैं। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि ऐसे किसी मामले की सूचना पुलिस को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें