फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में 33 ई-रिक्शा के चालान

विज्ञापन
सावन के तीसरे सोमवार पर ट्रैफिक रूल न मानने पर यातायात पुलिस द्वारा चालान किए गए ई रिक्शा।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सावन के तीसरे सोमवार को ट्रैफिक रूल का उल्लंघन करना ई-रिक्शा चालकों पर भारी पड़ गया। यातायात पुलिस की कार्रवाई से चालकों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

सावन में यातायात प्रबंध के तहत रविवार की शाम से सोमवार की शाम तक ई-रिक्शा संचालन पर प्रतिबंध का ट्रैफिक रूल तैयार किया गया है, लेकिन नगर में ई-रिक्शा चालक यातायात के नियम का धड़ल्ले से उल्लंघन करते रहे। सावन के तीसरे सोमवार पर काफी समझाने के बावजूद भी जब ई-रिक्शा चालक नहीं माने तो यातायात पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। यातायात उपनिरीक्षक हरमीत सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने शाम तक 33 ई-रिक्शों का चालान कर 55,500 रुपया शमन शुल्क वसूला। संवाद

एआरटीओ ने दर्जनों वाहनों के चालान काटे



लखीमपुर खीरी। शासन से आए आदेशों काे लेकर 31 जुलाई तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। सोमवार को एआरटीओ आलोक कुमार ने प्रदूषण जांच केंद्रों की चेकिंग व मानक से अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की चेकिंग, माॅडीफाइड साइलेंसर, हूटर, प्रेशर हाॅर्न, शीशे पर काली फिल्म की चेकिंग की। दर्जनों वाहनों के चालान काटे। इसके अलावा सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनमानस में पेम्फलेट्स, स्टीकर्स व हैंडबिल बांटे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें