महेवागंज/फूलबेहड़। बुधवार शाम एक युवक ने शारदा बैराज से नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि मछुआरों ने उसे बचा लिया।
पुलिस ने बताया कि गोरखपुर के थाना गोला बाजार के गांव कोर बुजुर्ग निवासी रामावतार का तीन वर्षीय पुत्र विशाल मल्लाह खमरिया चौराहे पर रहकर वेल्डिंग का कार्य करता है। बुधवार दोपहर वह घूमने निकला था। शाम चार बजे शारदा बैराज पर पहुंच गया।
उसने अचानक नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद मछुआरों ने नदी में कूदकर युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। शारदा नगर थाना प्रभारी बृजेश कुमार मौर्य ने बताया युवक ने नदी में कूदने का कारण नही बताया है। संवाद