महेवागंज। मायके से पत्नी के न आने से दुखी एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह उसका शव घर में ही कमरे के कुंडे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फूलबेहड़ के पूजागांव मुड़िया निवासी छोटेलाल का पुत्र रज्जन राजपूत (28) का शव सोमवार सुबह घर मे छत के कुंडे से लटका देख घर मे कोहराम मच गया। घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पति और पत्नी के बीच अनबन की बात पता चली है। कुछ दिनों पहले पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। इससे पति अवसाद में रहता था। घर वालो ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।