फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कैशियर से तमंचे के बल पर हजारों की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लाकडाउन के बीच जिले में लुटेरे भी सक्रिय हो गए हैं। बाइक सवार लुटेरों ने कोतवाली तिकुनियां क्षेत्र में बेलापरसुआ स्थित बैंक जा रहे कैशियर की बाइक एसएसबी पोस्ट के पास ओवरटेक कर रोक ली और तमंचे के बल पर उनका पर्स और मोबाइल लूटकर भाग निकले। पर्स में हजारों रुपये की नकदी थी। बेलापरसुआ स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के कैशियर विनोद कुमार बेलरायां में किराए का मकान लेकर रहते हैं। सोमवार की सुबह वह बाइक से बैंक जा रहे थे। गांव कड़िया और रननगर के बीच बाइक सवार दो लुटेरों ने उनकी बाइक ओवरटेक कर रोक ली। तमंचे के बल पर मोबाइल और पर्स लूटकर भाग निकले। लुटेरों के जाने के बाद विनोद ने शोर मचाया और एसएसबी चौकी पहुंचकर एसएसबी जवानों और पुलिस को खबर की। पुलिस ने लुटेरों की तलाश की, लेकिन कोई पता नही चला। सीओ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पर्स में कितने रुपये थे। यह भी साफ नहीं हो सका है। लुटेरों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें