फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुड़िया गांव में घर में लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। मायके से पत्नी के न आने से दुखी एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह उसका शव घर में ही कमरे के कुंडे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फूलबेहड़ के पूजागांव मुड़िया निवासी छोटेलाल का पुत्र रज्जन राजपूत (28) का शव सोमवार सुबह घर मे छत के कुंडे से लटका देख घर मे कोहराम मच गया। घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पति और पत्नी के बीच अनबन की बात पता चली है। कुछ दिनों पहले पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। इससे पति अवसाद में रहता था। घर वालो ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें