फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने कहा- शादी टूटने से था क्षुब्ध

Sat, 01 Nov 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के गांव भानपुर में शिवम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके पिता रमेश चंद्र ने भीरा थाने में एक तहरीर देकर लड़की पक्ष पर शादी करने से मुकर जाने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने की बात कही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिवम की शादी कलवारन पुरवा थाना सदर से छह माह पहले तय हुई थी। 22 नवंबर को शादी होनी थी। लड़की पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। इससे हुई बेइज्जती के चलते बुधवार को शिवम ने जहर खा लिया। लखनऊ में इलाज के दाैरान शनिवार को उसने दम तोड़ दिया।
मृतक के पिता ने लड़की पक्ष वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। भीरा एसओ गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें