फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क हादसे में युवक की मौत, दो माह पूर्व हुई थी शादी

Thu, 16 Apr 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मृतक अमित शाह की फाइल फोटो
विज्ञापन
ओयल। लखीमपुर-सीतापुर हाईवे पर स्थित बस स्टॉप के सामने सड़क पार करते समय कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब 10:30 बजे कस्बा के मोहल्ला एकता नगर निवासी अमित शाह (25) पुत्र झब्बू शाह अपनी बाइक से आवश्यक कार्य से बस स्टॉप की तरफ गए थे। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि वह बाइक से बस स्टॉप के सामने हाईवे स्थित डिवाइडर कट से अपने घर की ओर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे कि तभी सीतापुर की तरफ से आ रहे अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और वह उछलकर घटना स्थल से करीब 100 मीटर दूर जा गिरे, जब तक कोई कुछ समझ पाता तबतक चालक कार लेकर मौके से भाग गया। खून से लथपथ रोड पर पड़े घायल पड़े अमित शाह को आसपास के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

छलका बुजुर्ग पिता का दर्द, खाने बैठता तो शायद टल जाती मनहूस घड़ी
कस्बे के मोहल्ला एकतानगर निवासी पिता झब्बू शाह ने बताया कि बेटा अमित की 20 फरवरी को जिला सीतापुर के रेउसा ब्लॉक से धूमधाम से शादी कराई थी, लखीमपुर सीतापुर हाईवे किनारे फास्ट फूड का ठेला लगाकर परिवार चलाता था। उन्होंने यह भी बताया कि घटना से करीब 15-20 मिनट पहले पुत्र घर से बाजार जाने के लिए बाइक से निकल रहा था, तब मैंने उसे कहा कि खाना खा ले रात हो गई है। अब मत जाओ, परंतु थोड़ी देर में आ जाऊंगा कह कर वह चला गया। अगर मेरे कहने पर खाना खाने के बैठता तो शायद यह मनहूस घड़ी टल जाती।
जालियों से ढका डिवाइडर हादसों का कारण
स्थानीय लोगों का कहना है कि डिवाइडर पर लगी ऊंची जालियों के कारण रोड पर करते समय सड़क के दूसरी ओर से आने वाले वाहन स्पष्ट दिखाई नहीं देते, जिससे कस्बे में बने हाईवे के कटो पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। लोगों ने प्रशासन से जालियां हटाने या उसे नीचा करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मौखिक रूप से मांग की है।
विज्ञापन


सड़क हादसे में युवक की गई जान

खीरी टाउन। खीरी से लहरपुर मार्ग पर बुधवार को बाइक और पिकअप के बीच टक्कर हो गई, इसमें संजीत कुमार घायल हो गए। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां पर उसकी मौत हो गई। जबकि पिकअप चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने एंबुलेंस और मोटर साइकिल को खीरी थाने में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें