फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फार्म तो भरेंगे, लेकिन बाद में देना होगा प्रमाणीकरण

Mon, 01 Dec 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया निवासी जानकी गुप्ता।
विज्ञापन
पलियाकलां। एसआईआर को लेकर पूरे क्षेत्र में बीएलओ की ओर से घर-घर जाकर मतदाताओं के फाॅर्मों को भरवाने का काम किया जा रहा है। इसमें 2003 की लिस्ट में जिनका नाम है, उसके आधार और उनके माता-पिता व पति की तरजीह पर इपिक नंबर डालकर कार्य हो रहा है। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कतें उन महिलाओं के सामने आ रही हैं, जो नेपाल से विवाह कर पलिया समेत आसपास क्षेत्रों में रह रहीं हैं।
विज्ञापन

उनके माता-पिता का इपिक नंबर न मिलने से उनके सामने वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने की चुनौतियां हैं। हालांकि वैकल्पिक तौर पर उनके नाम तो पति के अनुसार फार्म में भरे जा रहे हैं, लेकिन आगे उनको प्रमाणीकरण करने के नोटिस भी प्रशासन की तरफ से जारी होने की बात सामने आई है।

पलिया समेत संपूर्णानगर आदि क्षेत्र में कई महिलाएं नेपाल से शादी करके यहां आने के बाद रह रही हैं। कोई जहां सालों से यहां निवास कर रही हैं, कुछ अभी हाल ही में आईं हैं। ऐसी महिलाओं को अपने माता-पिता का इपिक नंबर देने में काफी परेशानियां आ रही हैं। 2003 की लिस्ट में कई महिलाएं ऐसी हैं, जिनके नाम तो हैं लेकिन अब वर्तमान में चल रहे एसआईआर में इपिक नंबर देने के लिए उनके माता-पिता का नंबर मौजूद नहीं है। ऐसे में उनको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसको लेकर बीएलओ में भी संशय बना हुआ है। हालांकि फिर भी ऐसी महिलाओं के फार्म फिलहाल के लिए भरे जा रहे हैं और बीएलओ द्वारा पति के आधार पर उनके फार्मों को भरने का कार्य किया जा रहा है। इस बारे में बीएलओ का कहना है कि जिन मतदाताओं का नाम, माता-पिता का नाम 2003 की वोटर लिस्ट में नहीं है उनके भी फार्म भरने का कार्य किया जा रहा है। फार्म भरने के बाद आगे जो दिशा-निर्देश मिलेंगे, उसके आधार पर ही कार्य किया जाएगा।

000000

क्या बोलीं नेपाली बहुएं


पलिया के मोहल्ला बाजार निवासी मनीष गुप्ता की पत्नी जानकी का कहना है कि उनकी शादी के कई साल बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उनका पहचान पत्र नहीं बन पाया है। ऐसे में एसआईआर लागू होने के बाद पहचान पत्र बनने में और समस्याएं सामने आ रही हैं। उनके नाम का फार्म तक बीएलओ द्वारा नहीं दिया गया है, जिससे भविष्य में पहचान पत्र बनने को लेकर संशय पैदा होने लगा है।


संपूर्णानगर के सिंगाही खुर्द निवासी सत्यम गुप्ता की पत्नी प्रियंका का कहना है कि वह नेपाल के विचपटा की निवासी हैं और उनका विवाह 2023 में हुआ था। एसआईआर फार्म में माता-पिता का नंबर न मिलने से वोट न बन पाने से वह काफी निराश हैं। अभी तक नेपाली होने के चलते पहचान पत्र तक नहीं बन पा रहा है।





नेपाल से विवाह कर आईं महिलाओं के फिलहाल जिनके फार्म आए हैं, वह भरे जा रहे हैं। आगे उनको नोटिस जारी कर प्रमाण पेश करने के लिए कहा जाएगा। साथ ही प्रमाण मिलने के बाद आगे उस स्तर से कार्रवाई होगी। फिलहाल एसआईआर का कार्य पलिया तहसील क्षेत्र में तेजी से प्रगति पर चल रहा है।
विज्ञापन


डाॅ. अवनीश कुमार, एसडीएम पलिया

पलिया निवासी जानकी गुप्ता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें