चैती मेला में ओज के कवियों ने भरा देश प्रेम का जोश, शृृंगार रस ने मन मोहा
गोला गोकर्णनाथ। चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर हुए अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवियों ने काव्य पाठ कर श्रोताओं से देर रात तक तालियां बजवाईं। पालिका अध्यक्ष ने कवियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। शेखर त्रिपाठी के संयोजन में हुए कवि सम्मेलन का संचालन अजय अंजाम ने किया।
शंभू शिखर ने पढ़ा कि- तुम तोड़ो वादा और हम निभाते रहेंगे, नाराजगी ऐसे भी हम जताते रहेंगे। जब तक नहीं आते हैं 15 लाख खाते में, तब तक तुम्हें मोदी जी हम जिताते रहेंगे। सुदीप भोला ने पढ़ा- पहिया तेरा साइकिल वाला टेड़ामेड़ा हुआ टूटी चेन गिरे धड़ाम। काचा बादाम ने पढ़ा- काचा बादामलेकर डबल इंजन चली बाबा की ट्रेन। बाबा का छाया छाया नाम काचा बादाम-काचा बादाम।
अंकिता सिंह ने पढ़ा- नदी खारे समंदर के लिए जज्बात से तर है, समंदर को पता है ये नदी का वो मुकद्दर है। वफा और बेवफाई की मिसाले हैं यही दोनों, समंदर की कई नदियां नदी की एक समंदर है। शेखर त्रिपाठी ने पढ़ा- यूपी के गुंडे योगी ने पहुंचाएं थाने कैसी ये जनता हाय कोई एहसान न माने। इसके अलावा मणिका दुबे, प्रवीण राही, डॉ. ओम शर्मा ओम, प्रियांशु वात्सल्य, मल पांडे, शक्ति वाजपेयी ने अपनी पंक्तियां पढ़ीं।
इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्र, एसडीएम अविनाश चन्द्र मौर्य, तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार दिव्यांशु शाही, सीओ राजेश कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद, लखीमपुर आरआर अम्बेश, ईओ गोला पीएन दीक्षित, नगर पालिका सदस्य नानकचंद वर्मा, अमन अवस्थी, वीरेन्द्र कुमार, ओपी भारती, सौरभ तिवारी, कृष्ण कुमार, पियूष मिश्रा, सुशील कुमार, वीरेंद्र कुमार, राजेश वर्मा, अचल अवस्थी, आशीष अवस्थी, जमाल अहमद राईन, राजेश गुप्ता, सचिन गुप्ता, मनोज कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे।
चैती मेला में आज
मेला चैती के सांस्कृतिक मंच पर नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में 22 अप्रैल 2022 को जवाबी कव्वाली का कार्यक्रम शाम आठ बजे से।