फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 15 से 21 जून तक मनाया जाएगा योग सप्ताह

Thu, 11 Jun 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिले में 15 से 21 जून तक योग सप्ताह मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने बैठक कर प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा की समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि योग सप्ताह का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय से जनपद से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक योग कार्यक्रम आयोजित कराएं।
सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि योग दिवस का आयोजन जिले में वृहद स्तर पर किया जाना है, इसलिए तैयारियां अभी से शुरू कर दी जाएं। सहयोगी संस्थाओं की भी इसमें सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि 15 जून को छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के नीलकंठ मैदान में योग सप्ताह का शुभारंभ होगा। नोडल अधिकारी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुमंत कुमार तथा जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में योग प्रशिक्षकों द्वारा योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास कराया जाएगा। योग सप्ताह का मुख्य आयोजन 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित मंडी समिति राजापुर के चबूतरा नंबर-05 पर होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें