अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रविवार को शहर के अलग-अलग स्थानों पर योग शिविर लगाए गए, जिनमें उत्साह के साथ हजारों लोग शामिल हुए। महिलाओं-बच्चों के अलावा वृद्ध भी योग करने से पीछे नहीं रहे तो स्कूल-कॉलेजों में भी शिविर लगाकर विद्यार्र्थियों को योग का प्रशिक्षण दिया गया।
मौजी नसीरुद्दीन भवन परिसर में आरएसएस, सौजन्या आदि संस्थाआें के सहयोग से योग शिविर लगाया गया, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रशिक्षक अमरेश, शेषधर द्विवेदी और जानकी प्रसाद ने लोगों को योगासन के बारे में जानकारियां दीं। इसके बाद खड़े होकर, बैठकर और लेटकर कई आसन जैसे कपालभांति, त्रिकोणासन, बज्रासन, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, भुजंगासन, मकरासन आदि आसन किए। करीब एक घंटे तक चले योग शिविर का समापन ऊं सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया...के वेद गीत के साथ हुआ। योग शिविर में पूर्र्व मंत्री रामकुमार वर्मा भी शामिल हुए। पुलिस लाइंस में भारतीय योग संस्थान ने शिविर लगाकर लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया, जिसमें संरक्षक सेवक सिंह अजमानी, मेजर यज्ञदत्त मिश्रा, संयोजक विनोद चोपड़ा, डीएन वर्मा, रामजी पुरी ने दीप जलाकर सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया। भक्तिगीत और सरस्वती वंदना के साथ ही लोगों ने योग की अनुभूति प्राप्त की। ऊं ध्वनि एवं गायत्री मंत्रोच्चार के साथ योग का अभ्यास प्रशिक्षक विनोद चोपड़ा ने कराया।
पतंजलि योग समिति ने ऋषि आश्रम में योग कराया। यहां योग प्रशिक्षक बनवारी लाल मधुकर ने प्रोटोकाल के मुताबिक साधकों को योग का अभ्यास कराया। भारत स्वाभिमान के जिलाध्यक्ष कुसुम गुप्ता भी उपस्थित रहीं।
एसएसबी सेक्टर मुख्यालय में सभी अधिकारियों और जवानों ने एक साथ योगाभ्यास किया। इसमें स्टाफ आफिसर एसके शर्मा, क्षेत्र संगठक उर्मिला सरताज, सेनानायक मुकेश कुमार, कमल भगत आदि अधिकारी और जवान शामिल हुए।
क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय के साथ भारत विकास परिषद, जेसीआई, लायंस क्लब और आर्य संस्कृति जन सेवा संस्थान के संयुक्त प्रयास से सिटी मांटेसरी कालेज में योग शिविर लगाया, जिसमें डॉ शालू गुप्ता के निर्देशन में साधकों ने योगाभ्यास किया। संचालन आर्येद्र पाल ने किया। शिविर में विशाल सेठ, कुलदीप गुप्ता, राजवीर सिंह, सुनीता शुक्ला, प्रसून टंडन, मोहम्मद शकील, दिनेश गुप्ता, राममोहन गुप्ता, विवेक, अनिल, डॉ. सुरचना त्रिवेदी, राजकिशोर पांडे प्रहरी आदि शामिल हुए।
युवराज दत्त महाविद्यालय के खेल मैदान में 26 यूपी बटालियन एनसीसी के आफिसर कमांडिंग कर्नल एनके रावत और प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देशराज मिश्रा के नेतृत्व में 800 कैडेटों ने योगाभ्यास किया। मुख्य अतिथि के तौर पर प्राचार्य डॉ आरके सिंह मौजूद रहे। जबकि एनसीसी आफिसरों में मेजर नत्थू अली, कप्तान शशि प्रभा वाजपेयी, लेफ्टिनेंट संजय कुमार, डोरीलाल, एपी सरोज, राजकुमार आदि ने शिविर में योगदान किया।
नेहरू युवा केंद्र ने इकबालपुर में योग शिविर का शुभारंभ जिला युवा समन्वक राजेंद्र राजन ने किया, जिसमें प्रशिक्षक गुड्डू सिंह, ठाकुर प्रसाद, उदय प्रकाश सिंह, उर्मिल सिंह ने योगाभ्यास कराया। हिंद किसान संगठन ने मोहल्ला मिश्राना स्थित प्राथमिक विद्यालय में योग शिविर लगाया, जिसमें योग प्रशिक्षक गोपाल गुप्ता ने लोगों को योगाभ्यास कराया। अधिवक्ता राजकुमार त्रिवेदी, विमलेंद्र प्रताप मिश्रा, दिनेश दीक्षित, राजेंद्र मिश्रा, कमल मिश्रा आदि लोेगों ने कार्र्यक्रम में सहयोग किया।